पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP captures Sundarnagar Panchayat Samiti.

Mandi News: सुंदरनगर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा

Wed, 01 Jul 2026 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
BJP captures Sundarnagar Panchayat Samiti.
सुंदरनगर में बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और बीडीसी सदस्यों के साथ विधायक राकेश ज
रोशन लाल अध्यक्ष और जीतराम निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

सुंदरनगर पंचायत समिति में भाजपा समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति सुंदरनगर में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर राजनीतिक बढ़त हासिल की है। निहरी पंचायत समिति के बाद अब सुंदरनगर पंचायत समिति में भी भाजपा समर्थित नेतृत्व चुने जाने से स्थानीय राजनीति में पार्टी की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रोशन लाल को अध्यक्ष और जीतराम को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर के सभागार में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंचायत समिति के कुल 16 में से 14 नवनिर्वाचित सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-3 सलापड़ कॉलोनी (बोबर एवं कंदार) से पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-8 जड़ोल (जड़ोल एवं सलवाणा) से पंचायत समिति सदस्य जीतराम ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि नगर परिषद सुंदरनगर के बाद दोनों विकास खंडों की पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत इस बात का संकेत है कि जनता का राज्य सरकार से मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed