{"_id":"6a43ada1f90322948c00f583","slug":"security-arrangements-in-thunag-are-robust-this-time-an-sdrf-team-will-be-deployed-starting-today-mandi-news-c-90-1-mnd1018-202924-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थुनाग में इस बार सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, आज से तैनात होगी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थुनाग में इस बार सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, आज से तैनात होगी एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल की त्रासदी से सबक लेकर अलर्ट मोड पर सभी विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। आगामी मानसून और संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पिछले वर्ष सराज घाटी में आई त्रासदी से सबक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इसी कड़ी में थुनाग बाजार में जमा मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं। आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए बुधवार को थुनाग में एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम तैनात की जाएगी, जो क्षेत्र में ही मौजूद रहकर जरूरत पड़ने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी। एसडीएम संजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों को तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। थुनाग-जंजैहली मार्ग को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं, जल शक्ति विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत और विद्युत बोर्ड को पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम संजीत शर्मा ने बताया कि निगरानी के लिए सभी नोडल अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय कर दिया गया है।