पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Documentary services become easier in 14 wards of the Municipal Corporation.

Mandi News: नगर निगम के 14 वार्डों में दस्तावेजी सेवाएं हुईं आसान

Wed, 01 Jul 2026 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Documentary services become easier in 14 wards of the Municipal Corporation.
लंबी प्रक्रिया से मिला छुटकारा, निगम के कर्मचारियों का भी कम हुआ बोझ
विज्ञापन

बैहना वार्ड के निवासियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, चुनाव न होने से पुरानी प्रक्रिया से मिलेंगे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के 14 वार्डों में पार्षदों के कार्यभार संभालने के साथ ही स्थानीय लोगों को जरूरी सरकारी दस्तावेज बनवाने में बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पार्षद के लेटर हेड पर सत्यापन मिलने के बाद शीघ्र जारी किए जा सकेंगे। इससे जहां आम जनता को लंबी कागजी प्रक्रिया से राहत मिली है, वहीं नगर निगम कर्मचारियों का कार्यभार भी काफी हद तक कम हो गया है।
कर्मचारियों के कार्यभार में कमी आने से वे अब अन्य प्रशासनिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। 13 अप्रैल को नगर निगम मंडी के पूर्व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा था। पहले आवेदकों से आवेदन पत्र लिया जाता था, फिर निगम के रिकॉर्ड से उसका सत्यापन किया जाता था और उसके बाद ही संबंधित प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे। अब नए पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही यह प्रक्रिया सरल हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, बैहना वार्ड के निवासियों को फिलहाल इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। वार्ड में विरोध के चलते चुनाव नहीं हो सका। ऐसे में बैहना वार्ड के लोगों को अभी भी पहले की तरह लंबी प्रक्रिया के तहत ही अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि बैहना वार्ड को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में अब पार्षदों के लेटर हेड पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed