पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baldwara block tops the district in polio campaign

Mandi News: पोलियो अभियान में बलद्वाड़ा ब्लॉक जिलेभर में अव्वल

Wed, 01 Jul 2026 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Baldwara block tops the district in polio campaign
104 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बलद्वाड़ा स्वास्थ्य खंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 104 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।
बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत कुल 36 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। इनमें 34 बूथ बलद्वाड़ा क्षेत्र और दो बूथ सरकाघाट क्षेत्र में बनाए गए थे। विभाग ने 5,598 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों ने 5,877 बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों की टीम भावना और समर्पित प्रयासों को जाता है। अभियान के दौरान रविवार को किसी कारणवश पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह गए बच्चों को सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर दवा पिलाई, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से छूट न जाए। सीएमओ मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बीएमओ डॉ. अनिल कुमार शर्मा सहित पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed