सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan High Court Driver Result 2026 Released, Download Chauffeur Merit List and Cut Off PDF

Rajasthan High Court Driver: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर और शॉफर का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 18 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने ड्राइवर और शॉफर भर्ती 2025 के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी hcraj.nic.in से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
 

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Released, Download Chauffeur Merit List and Cut Off PDF
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने शॉफर एवं ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, इसलिए अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन आईडी या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।



हाई कोर्ट की ओर से जारी परिणाम में अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही शॉफर और ड्राइवर दोनों पदों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं, ताकि उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच आसानी से कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan High Court Driver Result PDF: कुल रिक्तियां

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट सूची में शामिल किए गए हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 27 पद शॉफर (Chauffeur) के लिए तथा 31 पद ड्राइवर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के लिए शॉफर तथा जिला न्यायालयों एवं DLSAs के लिए ड्राइवर पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी।

Rajasthan High Court: सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामला

राजस्थान उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम सुप्रीम कोर्ट द्वारा सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य AIR 2021 SC 233 मामले में दिए गए निर्णय को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और अन्य निर्देशों के लिए हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Rajasthan High Court Driver Cut Off 2026: ड्राइवर पद की कटऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी के माध्यम से राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा 2026 की श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं:

श्रेणी कटऑफ अंक
टीएसपी प्रतापगढ़ – अनारक्षित 52
टीएसपी प्रतापगढ़ – एसटी 48
टीएसपी बांसवाड़ा – अनारक्षित 52
टीएसपी डूंगरपुर – अनारक्षित 55
नॉन टीएसपी – अनारक्षित 78
नॉन टीएसपी – एससी 75
नॉन टीएसपी – एसटी 72
नॉन टीएसपी – ओबीसी/एमबीसी-एनसीएल 77

 

Rajasthan High Court Chauffeur Cut Off 2026: शॉफर पद की कटऑफ

राजस्थान हाई कोर्ट शॉफर परीक्षा 2026 के लिए जारी कटऑफ अंक निम्नलिखित हैं:

श्रेणी अंक
अनारक्षित (पुरुष) 76
अनारक्षित (महिला) 49
अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक) 60
एससी (पुरुष) 69
एससी (महिला) 47
एसटी 67
ईडब्ल्यूएस 73
ओबीसी/एमबीसी-एनसीएल (पुरुष) 74
ओबीसी/एमबीसी-एनसीएल (महिला) 45
एमबीसी-एनसीएल 72

 

 

Rajasthan High Court Driver Result 2026: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे “लेटेस्ट अपडेट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “शॉफर एंड ड्राइवर 2025 - रिजल्ट” लिंक को खोलें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें रोल नंबर और कटऑफ अंक देखे जा सकते हैं।
  • भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed