फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RITES Recruitment 2026: Applications Open for Assistant Manager (Mechanical) Posts

RITES Vacancy: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर निकली भर्ती; इस डेट तक भरें फॉर्म

Sun, 19 Jul 2026 04:54 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 19 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

RITES Recruitment 2026: आरआईटीईएस लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक (मैकेनिकल) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RITES Recruitment 2026: Applications Open for Assistant Manager (Mechanical) Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RITES Vacancy 2026: सरकारी कंपनी आरआईटीईएस लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
पद का नाम ईडब्ल्यूएस ओबीसी (एनसीएल) अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) कुल पद
सहायक प्रबंधक (मैकेनिकल) 12 2 5 4 24

कौन कर सकता है आवेदन?

आरआईटीईएस लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (मैकेनिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या संबंधित विषयों में पूर्णकालिक बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। मैकेनिकल, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे, मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी होना जरूरी है। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, बशर्ते वे आरक्षित पदों के लिए आवेदन कर रहे हों।

आयु सीमा के नियम

श्रेणी आयु सीमा/छूट
अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) 5 वर्ष की छूट
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) 3 वर्ष की छूट
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) सेवा अवधि + 3 वर्ष
जम्मू-कश्मीर के निवासी 5 वर्ष की छूट
दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) 10 वर्ष की छूट (अन्य लागू आरक्षण छूट के अतिरिक्त)
RITES के नियमित/अनुबंध कर्मचारी ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट

कितना मिलेगा वेतन?

आरआईटीईएस लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (मैकेनिकल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

RITES Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Careers" या "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Assistant Manager (Mechanical) Recruitment 2026 के लिंक को खोलें।
  • भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और पात्रता की जांच करें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म की जांच करें और उसे सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed