{"_id":"6a5c72a78ab472e1ec02546b","slug":"spmcil-vacancy-2026-recruitment-open-for-legal-finance-technical-and-cyber-security-posts-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPMCIL Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका, लीगल, फाइनेंस-टेक्निकल समेत कई पदों पर निकली भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SPMCIL Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका, लीगल, फाइनेंस-टेक्निकल समेत कई पदों पर निकली भर्ती
Sun, 19 Jul 2026 12:16 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:16 PM IST
सार
SPMCIL Vacancy 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को सरकारी कंपनी में काम करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SPMCIL Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने यंग प्रोफेशनल (लीगल), यंग प्रोफेशनल (फाइनेंस), यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) और यंग प्रोफेशनल (साइबर सिक्योरिटी) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट spmcil.com पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी देख सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या है आवेदन की शर्तें?
- एसपीएमसीआईएल यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। यंग प्रोफेशनल (लीगल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, यंग प्रोफेशनल (फाइनेंस) पद के लिए सीए इंटर, आईसीडब्ल्यूए इंटर या प्रथम श्रेणी एम.कॉम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, प्रिंटिंग या पेपर इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। जबकि यंग प्रोफेशनल (साइबर सिक्योरिटी) पद के लिए अधिसूचना में निर्धारित संबंधित शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
- सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो निर्धारित अनुभव की शर्त पूरी करते हों।
- आयु सीमा की बात करें तो सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना अधिसूचना में दिए गए कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन