फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salempur Dhangar road turns into a swamp, students protest by standing in the mud

Agra News: दलदल बनी सलेमपुर धनगर की सड़क, छात्रों ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salempur Dhangar road turns into a swamp, students protest by standing in the mud
फतेहाबाद फोटो।सलेमपुर धनगर में जलभराव व कीचड़ से परेशान ग्रामीण और बच्चों ने प्रदर्शन कर जताया
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर धनगर में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर हुए भीषण जलभराव और कीचड़ ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। समस्या से गुस्साए ग्रामीणों और छात्रों ने रविवार को कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई। सड़क के दलदल में तब्दील हो जाने के कारण राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है और वे आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग के पास स्थित तालाब का पानी बारिश के दौरान ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया था। ग्राम प्रधान ने पानी की निकासी करवा दी है, लेकिन मार्ग पर कीचड़ जमा होने से हालात अब भी खराब हैं। सड़क दलदल में तब्दील होने से बच्चे और बुजुर्ग आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन में श्रीकृष्ण प्रदीप कुमार, शैलेंद्र, योगेंद्र, भागीरथ, नरेंद्र सिंह, बचन सिंह, प्रताप सिंह योगेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed