RRB ALP Recruitment: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी में किया संशोधन, भरी जाएंगी 10970 रिक्तियां
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी भर्ती में पदों की संख्या संशोधित करके 10,970 कर दी है। भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी में वैकेंसी संशोधित कीं गई हैं। उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 को लेकर नया संशोधित नोटिस जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन नंबर 01/2025 के तहत जारी भर्ती में कुछ आरआरबी की रिक्तियों में संशोधन किया है। नए नोटिस के अनुसार अब कुल रिक्तियों की संख्या 10,970 कर दी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को एएलपी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें पहले 11,127 पद घोषित किए गए थे। अब जारी संशोधन के तहत भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी की रिक्तियों में वृद्धि की गई है।
जारी किए गए ताजा नोटिस में लिखा है, "12 अप्रैल 2025 को जारी नोटिस में पूरे भारतीय रेलवे में एएलपी की 9,970 रिक्तियां घोषित की गई थीं। रिक्तियों की संख्या कुछ आरआरबी में संशोधित की गई हैं।"
किन आरआरबी में बढ़ीं वैकेंसी?
संशोधित नोटिस के अनुसार भुवनेश्वर आरआरबी में कुल रिक्तियां 928 से बढ़ाकर 1,355 कर दी गई हैं। वहीं बिलासपुर आरआरबी में पदों की संख्या 568 से बढ़ाकर 1,068 हो गई है। इसके अलावा सिकंदराबाद आरआरबी में रिक्तियां 533 से बढ़ाकर 606 कर दी गई हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बाकी 17 आरआरबी की रिक्तियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 है।
इसके बाद उम्मीदवारों को 17 जून से 26 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB ALP Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।