सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR CEERI Technical Officer and Technician Recruitment 2026: Apply Online by 20th June

CSIR CEERI Vacancy: तकनीकी अधिकारी-तकनीशियन की भर्ती, 10वीं-ITI पास और अनुभव वालो के लिए मौका; वेतन 89 हजार तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 21 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

CSIR CEERI Technical Officer & Technician Recruitment: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव भी जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CSIR CEERI Technical Officer and Technician Recruitment 2026: Apply Online by 20th June
jobs - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

CSIR CEERI Vacancy: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CEERI), पिलानी ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I) के कुल 22 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पिलानी, चेन्नई और जयपुर स्थित विभिन्न केंद्रों के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के तकनीशियन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (SSC) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है, जिसमें विज्ञान विषय होने चाहिए और कम से कम 55% अंक होने चाहिए। इसका मतलब है कि बुनियादी शिक्षा के साथ विज्ञान की जानकारी होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। या तो उसके पास संबंधित ट्रेड में ITI या राष्ट्रीय/राज्य स्तर का ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर उसने 2 साल का अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) अनुभव किया हो। इसके अलावा, अगर किसी ने सरकारी विभाग, PSU या स्वायत्त संस्थान में संबंधित ट्रेड में 3 साल तक काम किया है, तो वह भी इस पद के लिए योग्य माना जाएगा।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पद वेतन स्तर वेतन मैट्रिक्स लगभग कुल वेतन (प्रति माह)
तकनीकी अधिकारी स्तर 7 44,900 -1,42,400 89,268
तकनीशियन (I) लेवल 2 19,900-63,200 39,728

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को प्रत्येक पद या पोस्टकोड के लिए 500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD), महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले CSIR–CEERI की आधिकारिक वेबसाइट ceeri.res.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर Recruitment/Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “CSIR CEERI Recruitment 2026” वाले लिंक को खोलें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • अगर आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके Final Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed