सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gang stealing railway OHE wires busted, seven arrested

UP: रेलवे की ओएचई वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार; लाखों रुपये की एल्यूमिनियम वायर बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 10 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे संपत्ति की चोरी के अलावा सिविल क्षेत्रों में बिजली विभाग की एलटी लाइन के एल्यूमिनियम तार चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

Gang stealing railway OHE wires busted, seven arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे की ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) वायर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाला एक कबाड़ी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से रेलवे की लाखों रुपये कीमत की एल्यूमिनियम वायर तथा चोरी में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया गया है।

आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार 28-29 मई की रात कुलवा-महरावल रेलवे खंड के बीच एच फीडर वायर चोरी होने के मामले में अलीगढ़ पोस्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 03-04 जून की रात मडराक रेलवे स्टेशन के पास ओएचई फीडर वायर चोरी होने की घटना सामने आई, जिसमें हाथरस आरपीएफ पोस्ट पर आरपी (यूपी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रेलवे की चोरी की गई एल्यूमिनियम वायर बरामद हुई। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की मारुति सुजुकी सुपर कैरी को भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे संपत्ति की चोरी के अलावा सिविल क्षेत्रों में बिजली विभाग की एलटी लाइन के एल्यूमिनियम तार चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान थान सिंह उर्फ छोटू निवासी कस्तली पला, थाना जवां, सचिन कुमार, सन्नी, नरेंद्र सिंह, जयंती प्रसाद निवासी बड़ा जाटव मोहल्ला, थाना जवां, जीशान अली निवासी कुरैशी मोहल्ला तथा मुजफ्फर निवासी मदीना कॉलोनी, भोजपुर, थाना सासनी गेट को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुजफ्फर चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी के रूप में दी है।  गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क के संबंध में भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed