सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day Over 100,000 people to perform yoga in Kashi camps to be held in eight blocks June 12

International Yoga Day: काशी में एक लाख से ज्यादा लोग करेंगे योग, 12 जून से आठ ब्लॉकों में लगेंगे कैंप

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 10 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम इस साल स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। योग दिवस से पहले प्रशासन की ओर से लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 जून तक चलेंगे।

International Yoga Day Over 100,000 people to perform yoga in Kashi camps to be held in eight blocks June 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में योग के व्यापक प्रसार के लिए ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को काशी के सभी 84 घाटों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, सरकारी विभागों और मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर होगा। इसमें करीब एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। 



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम इस साल स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। योग दिवस से पहले प्रशासन की ओर से लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 जून तक चलेंगे। एक दिन में जिले में 10 हजार से ज्यादा लोग योग करेंगे। मुख्य आयोजन सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन से पहले जिले के सभी आठ विकास खंडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास खंडों में हरहुआ, काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन, चिरईगांव, बड़ागांव, चोलापुर, सेवापुरी और पिंडरा शामिल हैं। हर ब्लॉक में एक महिला और एक पुरुष प्रशिक्षक ग्रामीणों को योग सिखाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी तक योग के लाभ पहुंचाना है। यह पहल योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होगी।

विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 14 जून को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। दो घंटे के इस शिविर में उपस्थित होने वाले प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी को सही और मानक योग क्रियाओं का ज्ञान मिले। यह प्रशिक्षण योग के सही अभ्यास को बढ़ावा देगा।

सीडीओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन काशी के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इसमें 84 घाट, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी विभाग और मंदिर शामिल हैं। यह थीम वृद्धजनों के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed