{"_id":"6a2928f99656b9ad640cb86a","slug":"daughter-and-father-died-in-road-accident-while-on-their-way-to-take-police-recruitment-exam-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का सपना टूट गया: पुलिस भर्ती परीक्षा देने से पहले बेटी- पिता की मौत, ट्रक के पहिये के नीचे आने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का सपना टूट गया: पुलिस भर्ती परीक्षा देने से पहले बेटी- पिता की मौत, ट्रक के पहिये के नीचे आने से गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी-पिता की सड़क हादसे में मौत हुई। वहीं एक युवक घायल हो गया। पुलिस की एक टीम आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
पृथ्वीनाथ सोनकर और आंचल सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर नागापुर गांव के सामने मंगलवार सुबह 6 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस की एक टीम आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, कोदूपुर, रामनगर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) अपनी पुत्री आंचल सोनकर (20) को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने बाइक से जौनपुर जा रहे थे। बाइक कटेसर कोतवाली मुगलसराय चंदौली निवासी दिनेश सोनकर (23) चला रहा था। पिंडरा बाइपास पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पिता-पुत्री ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, जबकि चालक बाइक समेत दूर जा गिरा। पृथ्वीनाथ और आंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें; पुलिस भर्ती परीक्षा: चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे पकड़ में आया फर्जीवाड़ा
घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।