{"_id":"6a29055f2f6e2a99f7002218","slug":"dead-body-of-youth-found-in-canal-burn-and-injury-marks-on-body-murder-alleged-in-mirzapur-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया इकलौता चिराग: रात में घर से निकले युवक का सुबह नहर में मिला शव, शरीर पर जलने व चोट के मिले निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया इकलौता चिराग: रात में घर से निकले युवक का सुबह नहर में मिला शव, शरीर पर जलने व चोट के मिले निशान
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर का युवक रात में घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं आया तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, बुधवार की सुबर उसका शव नहर में मिला।
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी किशन (21 वर्ष) मंगलवार की रात को घर से निकला था। बुधवार की सुबह गंगहरा खुर्द नहर के पास उसका शव मिला। शरीर पर जले व चोट के निशान है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान लहंगपुर निवासी सूर्यबली के इकलौते पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र और नहर के पास पड़ा मिला। बुधवार सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार किशन लहंगपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात में वह घर आया था। जिसके बाद वह फिर बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान आंधी-तूफान और बारिश भी हुई। सुबह किशन मृत अवस्था में पाया गया।
छह बहनों के बीच इकलौचा भाई था किशन
मृत युवक के पैर में बिजली के करंट से जलने के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। साथ ही उसके सिर और पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। किशन अपनी छह बहनों के बीच इकलौता भाई था। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
एडिशनल एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने भी घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से बात की। मृतक के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें; UP News: 12 घंटे से लापता किशोरी का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म व हत्या का आरोप
प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बिजली के करंट से हुई प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया पीएम रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा।