{"_id":"6a286594723107a50602b2b5","slug":"reasoning-questions-stumped-candidates-and-disrupted-their-time-management-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-155084-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रीजनिंग के सवालों ने उलझाया अभ्यर्थियों का बिगड़ा समय प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रीजनिंग के सवालों ने उलझाया अभ्यर्थियों का बिगड़ा समय प्रबंधन
विज्ञापन
आर्यकन्या पाठशाला में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लाइन लगाकर प्रवेश करती महिला अभ्यर्थी, स्रोत स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को लाइन में लगाकर प्रवेश दिया गया। जिले में 20 केंद्रों पर दूसरे दिन भी परीक्षा का आयोजन किया गया था।
सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र में रोक दिया गया था। प्रवेश के समय उनकी कड़ी जांच की गई। जांच के बाद ही उनको प्रवेश दिया गया। प्रवेश के बाद भी जांच हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स के साथ ही सामान्य हिंदी व गणित तथा रीजनिंग के प्रश्न आए थे।
उसमें रीजनिंग के प्रश्न उलझाने वाले रहे। दूसरे दिन भी पूरे नगर में भीड़-भाड़ रही। बाहर से आने वाले अभ्यर्थी सुबह से ही आकर परीक्षा केंद्रों पर डटे रहे। बसों में व ट्रेनों में धक्का मुक्की की स्थिति बनी रही। शाम के समय तो काफी भीड़ रही। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। पूरी परीक्षा की नियंत्रण कक्ष से निगरानी हुई।
विज्ञापन
लालगंज: तहसील मुख्यालय स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज को पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।