सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ivory smuggling racket busted in Mirzapur; three accused arrested.

Mirzapur News: मिर्जापुर में हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी पकड़े गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ivory smuggling racket busted in Mirzapur; three accused arrested.
वन विभाग के हत्थे चढ़ हांथी अंग के तस्कर।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
1.49 किलो हाथी दांत और हाथी का जबड़ा बरामद,


-बरामद अंगों की कीमत 10 से 12 लाख रुपये
मिर्जापुर। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मिर्जापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथी दांत की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिगना थाना क्षेत्र के बाबा कलेश्वर मंदिर के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की गई।
आरोपियों की पहचान प्रयागराज के मेजा निवासी अविलेश कुमार शुक्ला, राममनी यादव और देवेश्वर के रूप में हुई है। वन विभाग ने तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर लालगंज रेंज की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.49 किलोग्राम वजनी दो हाथी के दांत और 800 ग्राम का जबड़ा बरामद किया गया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अरोपियों के पास मोटरसाइकिल, तीन फोन बरामद किए गए हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपियों के संरक्षित वन्यजीवों के अंगों के अवैध व्यापार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। बरामद सामग्री और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना की जा रही है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए डब्ल्यूसीसीबी, एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बरामदगी एक नजर में---
- दो हाथी दांत (कुल वजन 1.49 किलोग्राम)
- एक हाथी का जबड़ा (800 ग्राम)
- स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
- तीन मोबाइल फोन
- पहचान के लिए प्रयुक्त 10 रुपये का नोट

वर्जन
बरामद सामग्री और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए डब्ल्यूसीसीबी, एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त जांच जारी है।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed