सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur on the path to becoming an industrial hub; investment of

Mirzapur News: इंडस्ट्री हब बनने की राह पर मिर्जापुर, 78 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तकदीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur on the path to becoming an industrial hub; investment of
विज्ञापन
13 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कालीन और पर्यटन के लिए पहचान रखने वाला मिर्जापुर अब औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। जिले में 78,148 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव पहुंचे हैं। इन निवेशों से न सिर्फ उद्योगों का विस्तार होगा, बल्कि 13 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
जिले को अब तक 192 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 104 परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए चयनित किया गया है, इनमें 25,625 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। लालगंज, चुनार और मड़िहान क्षेत्र में 80 इकाइयों से उत्पादन शुरू हो चुका है। 1,782 करोड़ रुपये के निवेश वाली परियोजनाओं में 3,200 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में निवेश की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए देश की कई बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। अदाणी समूह की मिर्जापुर थर्मल एनर्जी परियोजना में 18,300 करोड़ रुपये और रिन्यूएबल हाइड्रो एनर्जी में 5,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। वहीं, इंडियन ऑयल की 1,100 करोड़ रुपये की परियोजना भी जिले के औद्योगिक विकास को गति देगी। इसके अलावा ब्रजदेव इथेनॉल, अपोलो पाइप लिमिटेड और अन्य परियोजनाएं भी निवेश के लिए रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन

मड़िहान-चुनार में 1000 हेक्टेयर इंडस्ट्रियल एस्टेट का प्रस्ताव
मड़िहान और चुनार तहसील में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट है। योजना को मंजूरी मिलने पर मिर्जापुर पूर्वांचल के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो सकता है। इससे व्यापार, परिवहन, होटल, रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
वर्जन
जीबीसी-5.0 के लिए निर्धारित 26 हजार करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले मिर्जापुर में 20 हजार करोड़ रुपये की प्रगति हो चुकी है। प्रशासन निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में जुटा है।
— अखिलेश कुमार तिवारी, इन्वेस्ट यूपी के रिलेशनशिप

बॉक्स
एक नजर में मिर्जापुर का निवेश सफर
कुल निवेश प्रस्ताव : 192
निवेश राशि : 78,148 करोड़ रुपये
जीबीसी के लिए चयनित परियोजनाएं : 104
जीबीसी निवेश : 25,625 करोड़ रुपये
संभावित रोजगार : 13,822
संचालन शुरू कर चुकी इकाइयां : 80
मौजूदा रोजगार : लगभग 3,200
प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट : 1000 हेक्टेयर (मड़िहान-चुनार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed