सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The *Lalita Sahasranama* resonated, and a tidal wave of faith surged at the *Sri Vidya Koti Kumkumarchana Mahayajna*.

Mirzapur News: गूंजा ललिता सहस्रनाम, श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The *Lalita Sahasranama* resonated, and a tidal wave of faith surged at the *Sri Vidya Koti Kumkumarchana Mahayajna*.
श्री विद्या महायज्ञ में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।
विज्ञापन
दो दिवसीय अनुष्ठान में दो करोड़ मंत्रोच्चार और कुमकुम अर्चन, देश की प्रगति व विश्व शांति के लिए हुई विशेष प्रार्थना


फोटो- 54 व 55

मिर्जापुर। विंध्यधाम में मंगलवार को श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में विंध्य रेसीडेंसी में आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का दो करोड़ बार पाठ और कुमकुम अर्चन किया गया।
समापन सत्र का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि यह स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित 50वां श्री विद्या महायज्ञ था। इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में 49 महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अनुष्ठान में दक्षिण भारत से मंगाए गए विशेष कुमकुम से माता ललिता का अर्चन किया गया। दो दिनों तक सुहासिनी महिलाओं, श्रद्धालुओं और विद्वान आचार्यों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार कर महायज्ञ को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी देश के कोने-कोने में धार्मिक और सामाजिक जागरण का कार्य कर रहे हैं। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित यह महायज्ञ समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने घोषणा की कि जल्द ही मिर्जापुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में एक और भव्य कुमकुमर्चन महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ में मिर्जापुर, विंध्याचल और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भानु मिश्रा, शिवपाल यादव, अभिराम त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, पप्पू यादव, नरोत्तम सिंह बागी, सत्येंद्र सिंह बिसैन, मयंक सिंह अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्री विद्या महायज्ञ में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,

श्री विद्या महायज्ञ में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।

श्री विद्या महायज्ञ में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,

श्री विद्या महायज्ञ में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed