{"_id":"6a28f5b4389c8584f805dc77","slug":"young-man-walking-on-railway-tracks-while-wearing-earphones-struck-by-train-and-died-in-varanasi-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी: कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी: कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: जिले के लोहता क्षेत्र में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कान में ईयरफोन लगकार रेल पटरी पर टहल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अमन पाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
क्या है मामला
ग्राम प्रधान बखरिया सुरेश पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के सुरेंद्र पाल का बेटा अमन पाल (21 वर्ष) बुधवार की सुबह दोनों कानों में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहा था। इसी बीच नई दिल्ली से बनारस आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भदोही से बनारस की तरफ जा रही थी। अमन उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; रिश्तों का कत्ल: आपसी कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बांस से हमला कर बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
सूचना पाकर परिवार के लोग मौक पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उधर, बेटे की मौत से माता उर्मिला पाल का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।