सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother kills brother life lost after being struck with bamboo pole in Azamgarh

रिश्तों का कत्ल: आपसी कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बांस से हमला कर बड़े भाई ने की छोटे की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 10 Jun 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: जिले के करसड़ा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों भाइयों में मारपीट हुई। इस दौरान बड़े भाई ने बांस से प्रहार कर छोटे भाई की जान ले ली। 

Brother kills brother life lost after being struck with bamboo pole in Azamgarh
पुलिस ने दी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में मंगलवार की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई के हमले में छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



क्या है पूरा मामला
सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि करसड़ा गांव निवासी जगदीश विश्वकर्मा (70) और उनके छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा (67) के बीच मंगलवार की शाम करीब सात बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान जगदीश ने बांस से ओमप्रकाश पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ओमप्रकाश को परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos


मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जगदीश विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed