सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozers were used to demolish 24 shops and an illegal colony spread over 80,000 square metres in Dabka village in Kankerkheda.

Meerut News: कंकरखेड़ा में डाबका गांव में 24 दुकान और 80 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used to demolish 24 shops and an illegal colony spread over 80,000 square metres in Dabka village in Kankerkheda.
विज्ञापन
- मेडा की कार्रवाई से खलबली, भाजपा नेता सहित कई नेता करते रहे फोन, बुलडोजर की कार्रवाई रही जारी
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण(मेडा) ने बृहस्पतिवार को अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की। कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर 22 दुकानों और 80 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
मेडा की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं और भूमाफियाओं में खलबली मच गई। भाजपा के नेतागण फोन करते रहे व मेडा का बुलडोजर चलता रहा। कंकरखेड़ा के मैन डाबका बाईपास रोड स्थित कथित ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां पर दीपक पुंडीर और रोबिन चौधरी द्वारा बिना लेआउट स्वीकृति और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के लगभग 600 वर्गमीटर क्षेत्र में 24 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को मेडा का प्रवर्तन दल और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सभी 24 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने डाबका गांव स्थित एनएच-58 रोड पर दूसरी कार्रवाई की। यहां दीपक पुंडीर और अन्य लोगों द्वारा भूमि पर लगभग 80 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना ले-आउट स्वीकृति के यहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे थे। कॉलोनी में टाइल्स वाली सड़कें बनाई जा चुकी थीं, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई थी और सीवर लाइन समेत अन्य विकास कार्य भी कराए गए थे।
विज्ञापन

-----------------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed