सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC TGT Admit Card 2026 Released: Written Exam Scheduled in June, Check Exam Timings

UPESSC TGT Exam: यूपी टीजीटी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 3539 पदों के लिए जून में होंगे एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 31 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

UPESSC: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। टीजीटी लिखित परीक्षा जून में आयोजित होगी।

UPESSC TGT Admit Card 2026 Released: Written Exam Scheduled in June, Check Exam Timings
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UPESSC TGT Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टीजीटी लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।

Trending Videos

यूपी टीजीटी परीक्षा 2026: विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि शिफ्ट समय विषय
03 जून 2026 प्रथम शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, उर्दू
03 जून 2026 द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हिन्दी, गणित, कृषि, संगीत गायन
04 जून 2026 प्रथम शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, संगीत वादन
04 जून 2026 द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संस्कृत, वाणिज्य, कला

एडमिट कार्ड जारी करने से पहले ही यूपीईएसएससी ने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी उपलब्ध करा दी थी। इससे उम्मीदवार यह देख सके कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में है और वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। इससे परीक्षा के दिन होने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी।

3539 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती 2022 के तहत 3539 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "UP TGT Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।
  • अब Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed