{"_id":"6a1d58c1b8443ebcdd0f6ed4","slug":"video-workers-protest-over-salary-and-working-conditions-outside-dada-nagar-factory-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम
गोविंदनगर थाना क्षेत्र स्थित दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतनमान और कार्य परिस्थितियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम कर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार 17-ए दादा नगर स्थित गुलाटी इम्प्रेशन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी वेतन, कार्य अवधि और श्रमिक सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और कार्यस्थल पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि सरकार के नियमों के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कर्मचारियों को किसी प्रकार से प्रताड़ित न किया जाए और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
हंगामे और सड़क जाम की सूचना पर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे व्यापक हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।