सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sales Manager Dies in Road Accident

Kanpur: स्कूटी सवार को बचाने में फिसली बाइक, सड़क पर सिर टकराने से सेल्स मैनेजर की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

Kanpur: Sales Manager Dies in Road Accident
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में सोमवार सुबह स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से बजाज फाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। हादसे में हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उनका सिर सड़क से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल हैलेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


मसवानपुर निवासी प्रशांत तिवारी (35) बजाज फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पल्सर बाइक से फजलगंज स्थित कार्यालय जा रहे थे। शास्त्रीनगर के नीरचीर चौराहे के पास अचानक सामने आए एक स्कूटी सवार को बचाने के लिए उन्होंने बाइक का आगे वाला ब्रेक जोर से लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटते हुए पलट गई। हादसे के दौरान हेलमेट की स्ट्रिप खुल गई और हेलमेट दूर जा गिरा। इसी बीच प्रशांत का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से आ रहे उनके एक साथी कर्मचारी ने उन्हें गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत के परिवार में पत्नी शालू, बेटियां सानवी और समृद्धि तथा छोटा भाई दीपू हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कंपनी के कई कर्मचारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed