{"_id":"6a1d2b371d923dd4dd042e18","slug":"horrific-accident-in-kannauj-two-youths-killed-in-collision-between-dcm-and-car-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में भीषण हादसा: डीसीएम और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में भीषण हादसा: डीसीएम और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर मानीमऊ के पास हुआ।
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर मानीमऊ के पास डीसीएम और कार की सोमवार सुबह करीब चार बजे भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
Trending Videos
सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ के एक कोल्ड स्टोर के सामने कानपुर की ओर जा रही कार डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में कार में सवार कानपुर के शिवाली थाना के पुरादेव निवासी विशाल (33) और उनके साथी कानपुर नगर के मजबूत नगर पिहानी के अम्बर कटियार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार में मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।