सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reshuffle in health department, Dr. Vikas Chandra becomes CMO

Kannauj News: स्वास्थ्य महकमे में फेरबदल, डॉ. विकास चंद्रा बने सीएमओ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle in health department, Dr. Vikas Chandra becomes CMO
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. विकास चंद्रा को नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह हरदोई के जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह डॉ. स्वदेश गुप्ता का स्थान लेंगे, जो अब तक जिले के सीएमओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Trending Videos

जिला अस्पताल को भी नया सीएमएस मिल गया है। डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी को सीएमएस बनाया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक जिला अस्पताल के सीएमएस का दायित्व डॉ. अशोक प्रियदर्शी कार्यवाहक के रूप में निभा रहे थे। डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी कानपुर में यूएचएम जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके यहां आने से नए सीएमएस की तैनाती के साथ ही जिला अस्पताल प्रशासन को स्थायी नेतृत्व मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए अधिकारियों के सामने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की चुनौती होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सीएमओ और सीएमएस के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed