सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brother Hacks Brother to Death with an Axe, Then Takes His Own Life by Hanging

जमीन का विवाद बना काल: भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद भी फंदे से लटककर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा। फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

Brother Hacks Brother to Death with an Axe, Then Takes His Own Life by Hanging
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में जमीन के विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जहां एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया। मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि रिश्तों का खून बह गया। सहियापुर गांव निवासी रामासरे पुत्र सियाराम (60) का अपने ही भाई राम भोले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Trending Videos


इसी दौरान सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रामासरे को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आहत होकर रामभोले (56) ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में कुछ ही समय के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और विवाद के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव बना हुआ था, जो इस दुखद घटना का कारण बन गया। गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed