सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Turf War Under the Guise of Fishing—Shots Fired and Swords Brandished; Two Injure

Kanpur: मछली पकड़ने के बहाने वर्चस्व की जंग, गोली चली व तलवारें लहराईं, दो घायल; पांच गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Turf War Under the Guise of Fishing—Shots Fired and Swords Brandished; Two Injure
मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा बैराज क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते वर्चस्व की लड़ाई में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार चले। आरोप है कि दबंगों ने इलाके में अपना दबदबा दिखाने के लिए गोली चलाई और तलवारें भी लहराईं। हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के मौके पर जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


गेट नंबर-10 पर हुआ खूनी संघर्ष पुराना कानपुर के मछुआ नगर निवासी मछली माफिया शुभम उर्फ माका ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ रामपुर गांव स्थित गंगा बैराज के गेट नंबर-10 के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान रामपुर गांव के बेटू, विशाल, आकाश, अंशू, गोपी और रमन समेत 30 से 40 लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने मछली पकड़ने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और इलाके में मछली पकड़ने पर अपना अधिकार जताने लगे। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें दोबारा वहां मछली पकड़ने आने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शुभम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कुछ आरोपी तलवारें और हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन

ग्रामीण जुटे तो हवाई फायरिंग कर भागे 
मारपीट और शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed