पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026 Begins; Check Vacancy, Eligibility and Application Fees

UPSSSC Sugarcane Supervisor: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए यूपी में सरकारी नौकरी, 1182 पदों पर आज से आवेदन शुरू

Tue, 07 Jul 2026 11:38 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

UPSSSC Sugarcane Supervisor: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती के तहत 1182 पदों पर नियुक्तियां होंगी। चयन UP PET 2025, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026 Begins; Check Vacancy, Eligibility and Application Fees
यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSSSC Sugarcane Supervisor: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के तहत की जाएगी। 

विज्ञापन


आयोग ने विज्ञापन संख्या 13-Exam/2026 के माध्यम से कुल 1182 पदों पर भर्ती का एलान किया है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी 12 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026
आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026

भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम गन्ना पर्यवेक्षक
कुल रिक्तियां 1182
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
विभाग चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु और शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • विस्तृत पात्रता आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मान्य होगी।


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के बाद किया जाएगा।

  • UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन (DV) किए जाएंगे।
  • अंत में मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है, तो पहले ओटीआर पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed