IAIP 2026-27: भारतीय सेना में 75 दिनों की पेड इंटर्नशिप, 15 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम, 75000 तक स्टाइपेंड
Indian Army Internship 2026-27: भारतीय सेना ने इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के तहत छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए पेड इंटर्नशिप शुरू की है। चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली-एनसीआर में रक्षा तकनीक और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Internship 2026-27: भारतीय सेना ने युवाओं के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को कई आधुनिक और रणनीतिक तकनीकी क्षेत्रों में पेड इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल (National Internship Portal) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
क्या है इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम?
इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें आधुनिक तकनीकों पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव देना है।
इस कार्यक्रम के दौरान चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें रक्षा क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों और नई तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं का अनुभव मिलेगा।
नई दिल्ली-एनसीआर में होगी इंटर्नशिप
यह इंटर्नशिप नई दिल्ली और एनसीआर (New Delhi/NCR) क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी सेना के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण में सीखने का मौका मिलेगा।
भारतीय सेना की यह इंटर्नशिप कुल 75 दिनों की होगी। इसमें 60 दिन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और ऑफिस में कार्य करना होगा, जबकि 15 दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) के रूप में पूरे किए जाएंगे।
इन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का अवसर
इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप उपलब्ध कराई गई है। इनमें आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और रक्षा से जुड़े विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित क्षेत्रों में आवेदन कर सकते हैं-
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML)
- साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग
- क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी
- ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
- रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम
- स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
- एडवांस्ड वेपन सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स
- 5G/6G और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
- फिनटेक (Financial Technology)
- मास कम्युनिकेशन और मास मीडिया
इंटर्नशिप से जुड़ी 4 अहम बातें
1. एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं: उम्मीदवार चाहें तो भारतीय सेना की एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार किया जा सकेगा। इसलिए ऑफर स्वीकार करने से पहले अपनी रुचि और करियर के अनुसार सही विकल्प चुनें।
2. ₹75,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड: इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अंतिम राशि इंटर्न की कुल उपस्थिति (Attendance) के आधार पर तय होगी।
3. रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी: भारतीय सेना की ओर से आवास (Accommodation) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इंटर्नशिप शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
4. नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं: यह इंटर्नशिप भारतीय सेना के साथ काम करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है, लेकिन इंटर्नशिप पूरी होने के बाद किसी तरह की नौकरी या प्लेसमेंट सहायता नहीं दी जाएगी।
क्या होगा इस इंटर्नशिप का फायदा?
इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे।
- रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका
- भारतीय सेना के विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनुभव
- नई और अत्याधुनिक तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
- रिसर्च, टेक्नोलॉजी और डिफेंस सेक्टर में करियर के लिए उपयोगी अनुभव
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इनोवेशन प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का अवसर
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं पर पात्रता, उपलब्ध इंटर्नशिप प्रोजेक्ट्स और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी इस सीधे लिंक की मदद से भी आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।