सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Punjab Anganwadi Recruitment 2026: 6110 Vacancies for Worker and Helper Posts

Punjab Anganwadi: आंगनवाड़ी में 6110 पदों के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

SSWCD Punjab Anganwadi Recruitment 2026: पंजाब में आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 6110 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। 10वीं और 12वीं पास योग्य महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकती हैं। 

Punjab Anganwadi Recruitment 2026: 6110 Vacancies for Worker and Helper Posts
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

SSWCD Punjab Anganwadi Vacancy 2026: पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD Punjab) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत 12वीं और 10वीं पास योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से दोबारा शुरू हो चुकी है और 11 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

र्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
पोस्ट नाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW), आंगनवाड़ी सहायक (AWH)
पदों की संख्या 1316 AWW, 4794 AWH (कुल 6110)
वेतन पंजाब सरकार के मानदंडों के अनुसार
योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष (दिनांक 01-07-2025 तक)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 19.11.2025 (सुबह 9:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 10.12.2025 (रात 11:59 बजे)
पुनः ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11-03-2026
आधिकारिक वेबसाइट  sswcd.punjab.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

पंजाब सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास द्वारा जारी भर्ती के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) के 1316 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आंगनवाड़ी सहायक (AWH) के 4794 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।


इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिरिक्त जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250  रुपये शुल्क तय किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी भरी गई जानकारी को दोबारा जांच लें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed