फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी की शादी में खाना परोसते ही अमिताभ-आमिर हुए ट्रोल, अब अभिषेक ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 17 Dec 2018 03:48 PM IST
बीबीसी Published by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 17 Dec 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Shuts Down Trollers for Trolling Him For Serving food in isha wedding
- फोटो : file photo

मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा और अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी को कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन बीते एक महीने से सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं।इनमें सबसे ज्यादा वायरल वो वीडियो हुए, जिनमें सलमान, शाहरुख, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे नजर आए।ऐसे ही एक वीडियो में अमिताभ बच्चन और आमिर खान ईशा की शादी में खाना परोसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ये वीडियो शेयर करके पूछ रहे हैं कि अमिताभ और आमिर आखिर ईशा की शादी में खाना क्यों परोस रहे हैं?

Abhishek Bachchan Shuts Down Trollers for Trolling Him For Serving food in isha wedding
amitabh and aamir - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने इस सवाल का जवाब अब दे दिया है और एक परंपरा का नाम बताया है।जानिए, अभिषेक ने क्या कहा और क्या है ये परंपरा? नवल कांत सिन्हा ने लिखा, ''बड़ा आदमी तो वो है, जिसके यहां अमिताभ और आमिर खाना परोसें।बाकी सब मिथ्या ।''अंजू भट्ट लिखती हैं- "अगर अंबानी कहते तो सब बर्तन भी साफ कर देते।"सीमा चौहान लिखती हैं- "समझ नहीं आ रहा है कि अंबानी के घर में बेटी की शादी हुई है या आइफा अवॉर्ड समारोह।"

मीनाक्षी ने लिखा- "इसे ही कहते हैं पैसों की ताकत।"मोहम्मद आदिल लिखते हैं, ''अगर यही काम किसी गरीब के घर पर करते तो क्या बात होती।''अंशुमान मिश्रा ने लिखा, ''अमिताभ बच्चन के खाना परोसने पर इतना हंगामा क्यों। वो भी इंसान हैं कोई एलियन नहीं हैं।''आलोक अंजनी तंज करते हैं, ''ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अंबानी ने पैसा लगाया था। बस उसी की भरपाई कर रहे हैं।''शाहिद अंसारी लिखते हैं, ''ये हैं भारतीय युवाओं के आइकॉन, जो पैसे पर बिकते हैं। क्या ये लोग कभी किसी गरीब की बेटी की शादी में इतनी शिद्दत से शिरकत करते हैं।''

Abhishek Bachchan Shuts Down Trollers for Trolling Him For Serving food in isha wedding
abhishek bachchan - फोटो : file photo

अभिषेक ने क्या कहा?

ट्विटर पर प्रेरणा ने सवाल किया- "अंबानी की शादी में आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने खाना क्यों परोसा?"अभिषेक बच्चन इस सवाल का जवाब देते हैं, ''ये सज्जन गोट नाम की परंपरा है। इस परंपरा में दुल्हन का परिवार दूल्हे के परिवार को खाना खिलाता है।''
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Shuts Down Trollers for Trolling Him For Serving food in isha wedding
Amitabh Bachchan - फोटो : Instagram

प्रेरणा अपने सवाल पर अभिषेक के जवाब पर खुशी जाहिर करती हैं। वो कहती हैं- "जवाब देने के लिए शुक्रिया, कितनी खूबसूरत परंपरा है।"हालांकि अभिषेक के जवाब से सोशल मीडिया पर कुछ लोग खुश नजर नहीं आए। खालिद खान ने अभिषेक के ट्वीट पर जवाब दिया, ''हाहा। आप लोग अंबानी के परिवार का हिस्सा कब हो गए। हां रुपये मायने रखते हैं। अब ये मत कहिएगा आप अंबानी परिवार का हिस्सा हैं क्योंकि अगर ऐसा है तो मैं नव्या की शादी में मुकेश अंबानी को खाना परोसते देखना चाहूंगा।''फ्रेंक नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- "मालूम होता है कि ये परंपरा सिर्फ कुछ शादियों में ही मानी जाती है।"

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Shuts Down Trollers for Trolling Him For Serving food in isha wedding
- फोटो : file photo

आखिर ये सज्जन गोट परंपरा है क्या?

सज्जन गोट राजस्थान के मारवाड़ी समुदाय की एक परंपरा है। इस परंपरा के अनुसार दुल्हन के घरवाले दूल्हे और बारातियों को बैठाकर खाना खिलाते हैं और उनका मनुहार करते हैं। परंपरा के मुताबिक पहले वर और फिर वधु पक्ष के लोग खाना खाते हैं। लेकिन क्या अंबानी मारवाड़ी होते हैं? जवाब है नहीं। ईशा के दादा धीरूभाई अंबानी गुजरात के जूनागढ़ स्थित चोरवाड़ गांव में पैदा हुए थे और अंबानी गुजराती बनिया समुदाय से आते हैं।

हालांकि ईशा का ससुराल पक्ष यानी पीरामल मारवाड़ी समाज से हैं लेकिन जैसा कि तस्वीरों से साफ है कि अमिताभ बच्चन ईशा की शादी में अंबानी परिवार की तरफ से शामिल हुए थे।दूसरी बात ये कि बच्चन परिवार का अंबानी परिवार से कोई खून का रिश्ता नहीं है लेकिन दोनों परिवारों की दोस्ती कई मौकों पर पहले भी नजर आई है।एक वीडियो में अमिताभ बच्चन शादी में किए जाने वाले रीति-रिवाजों के बारे में बताते हुए भी नजर आ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed