फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो इन दो चीजों का जमकर करें सेवन

Thu, 17 Sep 2020 01:16 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster foods benefits of Garlic and pista almonds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए हर किसी को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि संक्रमितों का आंकड़ा दिनोंदिनों बढ़ता ही जा रहा है। भारत में अब तक इस वायरस से 51 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 83 हजार के पार पहुंच गई है। इससे बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का भी मजबूत होना बहुत जरूरी है। आयुष मंत्रालय ने तो पहले ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई चीजों के सेवन की सलाह दी है। आज हम आपको दो ऐसी खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए और खासकर पुरुषों को। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है और पौरुष क्षमता में भी सुधार होता है। 

Coronavirus Immunity booster foods benefits of Garlic and pista almonds
लहसुन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ये दो चीजें हैं पिस्ता और लहसुन। इनका नियमित रूप से सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सही तरीके से और उचित मात्रा में इनका सेवन करते हैं, उनके शरीर पर वायरल, बैक्टीरियल और फंगल किसी भी तरह के संक्रमण का असर आसानी से नहीं होता है। 

Coronavirus Immunity booster foods benefits of Garlic and pista almonds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोरोना वायरस का असर भी शरीर पर कम ही होगा या शायद हो ही ना। इसलिए आपको हर दिन उचित मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए। आप कच्चा लहसुन भी खा सकते हैं या फिर उसकी चटनी भी बनाकर खा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster foods benefits of Garlic and pista almonds
लहसुन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लहसुन हमारे शरीर में कई प्रकार के हानिकारक तत्वों को दूर करने का काम करता है और साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कम करने में सहायक है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए लहसुन बहुत ही लाभकारी है, लेकिन लो बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को कभी-कभी और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए या फिर इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।  

विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster foods benefits of Garlic and pista almonds
पिस्ता बादाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लहसुन की तरह ही पिस्ता के भी कई सारे फायदे हैं। सुबह के समय इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि अगर आप शाम में इसे खाना चाहते हैं तो कसरत करने के बाद खा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। चूंकि पिस्ता में विटामिन बी6 अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो स्वस्थ इम्यून सेल्स को बढ़ाकर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed