फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या वैक्सीन लगने के बाद नहीं होगा कोरोना का संक्रमण? तेलंगाना से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2020 03:59 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine effectiveness is in question because telangana reports two cases of covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि वैक्सीन आखिर कितनी प्रभावशाली होगी। क्या वैक्सीन हमेशा के लिए कोरोना वायरस से शरीर को सुरक्षित रखेगी? इस सवाल का जवाब तो वैक्सीन आने के बाद ही मिल पाएगा, लेकिन उससे पहले तेलंगाना से आई एक रिपोर्ट ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेलंगाना सरकार का कहना है कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के दो ऐसे मरीज मिले हैं, जो दोबारा वायरस से संक्रमित हुए हैं। पहली बार वो इलाज के बाद कोरोना के संक्रमण से ठीक हो गए थे। ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि क्या वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं होगा? 

Coronavirus Vaccine effectiveness is in question because telangana reports two cases of covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हांगकांग में भी दोबारा संक्रमण का मिला है मामला 

  • हांगकांग में एक युवक के कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का मामला सामने आया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह दोबारा संक्रमण का यह दुनिया का पहला मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक को साढ़े चार महीने बाद दोबारा संक्रमण हुआ है। 
Coronavirus Vaccine effectiveness is in question because telangana reports two cases of covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से ठीक होने के बाद कितने समय तक बनी रहती है इम्यूनिटी? 

  • पहले यह दावा किया जा रहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद मरीज में वायरस के खिलाफ पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज विकसित हो जाती हैं, लेकिन हांगकांग के युवक में तो साढ़े चार महीने बाद ही इम्यूनिटी खत्म हो गई। हांगकांग यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट केल्विन कायवेंग के मुताबिक, शोध से यह बात साबित होती है कि कोरोना का संक्रमण होने के बाद शरीर में बनी इम्यूनिटी हमेशा के लिए नहीं रहती यानी वो दोबारा संक्रमण होने से नहीं बचा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine effectiveness is in question because telangana reports two cases of covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

'बना रहता है दोबारा संक्रमण का खतरा'

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इतेला राजेंदर के मुताबिक, कोई व्यक्ति अगर कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुका है तो उसके दोबारा संक्रमित नहीं होने की कोई गारंटी नहीं है। पहली बार संक्रमण के बाद जिन लोगों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज विकसित नहीं हो पाती हैं, उनके फिर से संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है।'  

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine effectiveness is in question because telangana reports two cases of covid 19 reinfection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

क्या वैक्सीन हमेशा बचाएगी कोरोना से? 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है और उसके प्रभाव का आकलन नहीं कर लिया जाता है, तब तक ये कहना मुश्किल है कि वो हमेशा ही कोरोना के संक्रमण से बचाएगी। हालांकि रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को लेकर उसे बनाने वाले वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ दो साल तक शरीर को सुरक्षा प्रदान करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed