फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Query: क्या सर्दी आते ही बढ़ जाएगा कोरोना संक्रमण, मरीज के संपर्क में आने पर क्या करें? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 26 Aug 2020 03:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus spread in winter what to do after meet covid patients
यहां जानें कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के जवाब - फोटो : Amar Ujala

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि इसके इलाज के लिए अब कई तरह की दवाएं उपलब्ध हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर भी वैज्ञानिकों को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। कोरोना की शुरुआत सर्दियों के मौसम से हुई थी और अब भारत में भी एक-दो महीनों में सर्दी शुरू हो जाएगी। ...तो क्या सर्दियों में वायरस का संक्रमण बढ़ जाएगा? हांगकांग में एक व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि शरीर में बनीं एंटीबॉडी क्या खत्म हो जाती हैं? दरअसल, कोरोना संकट के इस दौर में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जिसके जवाब लोग जानना चाहते हैं। आकाशवाणी के एक साक्षात्कार कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉ. एके वार्ष्णेय ने ऐसे ही सवालों के जवाब दिए हैं।

all you need to know about Coronavirus spread in winter what to do after meet covid patients
Coronavirus Query - फोटो : Twitter@AIR

क्या सर्दी के मौसम में कोरोना का संक्रमण ज्यादा हो जाएगा? 

  • कोरोना वायरस लगातार 1 घंटे तक 60 डिग्री सेल्सियस पर रहने पर ही मरता है और कहीं पर भी इतना तापमान नहीं होता। मौसम के प्रभाव की बात करें तो सर्दी या गर्मी का वायरस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना ही उपाय है, चाहे कोई भी मौसम हो। जब तक व्यक्ति नहीं आ जाती तब तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साफ-सफाई रखें और मास्क का इस्तेमाल करें।
all you need to know about Coronavirus spread in winter what to do after meet covid patients
Coronavirus Query - फोटो : Twitter@AIR

क्या कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद कोई दवा लेनी चाहिए? 

  • अगर कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आए हैं और खुद को क्वारंटीन कर लिया है तो बहुत अच्छा है। अगर संक्रमण होगा तो चार-पांच दिन या फिर 10 दिन के अंदर लक्षण दिखाई दे जाएंगे। इस दौरान खुद का निरीक्षण करते रहें। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, थकान वगैरह हो रही है तो कोरोना हो सकता है। ऐसे में खुद की जांच कराएं और फिर डॉक्टर के निर्देशानुसार दवा लें। अब तो जो लोग पॉजिटिव होते हैं, उन्हें भी घर पर होम आइसोलेशन के लिए कहा जा रहा है और दवाओं के जरिए वह ठीक भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus spread in winter what to do after meet covid patients
Coronavirus Query - फोटो : Twitter@AIR

कोरोना के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी कब तक रहती है? 

  • किसी भी वायरस या बैक्टीरिया के संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी बनती है। अलग-अलग बीमारी में समय अलग-अलग होता है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में सक्षम एंटीबॉडी तीन चार महीने बाद कम होने लगती हैं। हालांकि किसी को दोबारा संक्रमण होने का भारत में कोई मामला अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus spread in winter what to do after meet covid patients
Coronavirus Query - फोटो : Twitter@AIR
हांगकांग के एक व्यक्ति को दोबारा कोरोना हुआ है, क्या यह सच है? 
  • जी हां, हांगकांग के एक व्यक्ति को अप्रैल में कोरोना वायरस हुआ था, लेकिन अगस्त में वह फिर से संक्रमित हो गया। इस बार बार वायरस का अलग स्ट्रेन पाया गया। कई बार ऐसा होता है कि वायरस अपना रूप बदलकर आता है। ऐसे में पहले वाली एंटीबॉडी काम नहीं करती। दरअसल कोरोना की जांच नाक और मुंह से की जाती है। कई बार वायरस का प्रभाव फेफड़े में रह जाता है। ऐसे में बाद में असर कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed