कोरोना की कोई कारगर वैक्सीन जल्द से जल्द मिल जाए, इसके लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक जी-जान से जुटे हुए हैं। इसमें भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रोफेसर सुमी बिश्वास, जिन्होंने कोरोना की एक नई वैक्सीन तैयार कर दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने यह वैक्सीन भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार किया है। खुशी की बात यह है कि इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल भी चल रहा है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट संचालित कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं प्रोफेसर सुमी बिश्वास और उनकी वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स क्या हैं।
Coronavirus Vaccine: भारतीय वैज्ञानिक ने तैयार की कोरोना की नई वैक्सीन, ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ ह्यूमन ट्रायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं प्रोफेसर सुमी बिश्वास?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमी बिश्वास ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। बंगलौर यूनिवर्सिटी से माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद वह साल 2005 में ब्रिटेन चली गई थीं। उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली और मलेरिया की वैक्सीन तैयार करने के लिए जेनर इंस्टीट्यूट के साथ कई साल तक काम किया।
मशहूर वैज्ञानिक सारा गिलबर्ट के साथ कर चुकी हैं काम
- सुमी बिश्वास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टीट्यूट में एड्रियन हिल और मशहूर वैज्ञानिक सारा गिलबर्ट के साथ भी काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि इसी जेनर इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ मिलकर अभी तक की सबसे एडवांस कोरोना वैक्सीन विकसित की है। वैक्सीन बनाने वाली इस टीम का नेतृत्व सारा गिलबर्ट ही कर रही हैं।
स्पाई बायोटेक कंपनी की सीईओ हैं सुमी बिश्वास
- ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर सुमी बिश्वास ने साल 2017 में ब्रिटेन में स्पाई बायोटेक नाम की एक कंपनी बनाई थी, जिसकी सीईओ वो खुद हैं। इसी कंपनी ने कोरोना की यह नई वैक्सीन तैयार की है।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
- स्पाई बायोटेक की यह नई कोरोना वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के दौर में पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में तो इसका ह्यूमन ट्रायल (फेज 1 और 2) शुरू भी हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमी बिश्वास ने कहा है कि ह्यूमन ट्रायल के दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।