कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो करोड़ 39 लाख के करीब लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर में फैला कोरोना वायरस का संक्रमण अब पूरी दुनिया में फैल चुका है, लेकिन अब तक इस वायरस की कोई प्रमाणिक वैक्सीन तैयार नहीं की जा सकी है। हालांकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस प्रयास में लगे हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 23 वैक्सीन मानव परीक्षण के दौर में चल रहे हैं, जिसमें से कुछ पहले और दूसरे चरण में हैं तो कुछ तीसरे यानी अंतिम चरण में। आइए जानते हैं इनमें से कौन-कौन सी वैक्सीन से लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, वो कब आएंगी और उनकी कीमत क्या होगी।
{"_id":"5f469df18ebc3e873f79dcc3","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-oxford-vaccine-britain-us-vaccine-moderna-update-china-vaccine-update-russia-vaccine-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus vaccine: इन पांच वैक्सीन से दुनिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें, जानें कब आएंगी और कितनी होगी कीमत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus vaccine: इन पांच वैक्सीन से दुनिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें, जानें कब आएंगी और कितनी होगी कीमत
Thu, 27 Aug 2020 07:50 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates
- फोटो : Pixabay/Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन सबसे आगे
- वैक्सीन बनाने की रेस में ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन ChAdOx1 nCoV-19 सबसे आगे है। ऑक्सफोर्ड ने इसके उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ साझेदारी की है और भारत में इसके उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ सीरम इंस्टीट्यूट ने साझेदारी की है। फिलहाल इसके अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। माना जा रहा है कि दिसंबर तक यह बाजार में आ जाएगी। इसकी कीमत करीब चार डॉलर यानी करीब 297 रुपये होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब आएगी मॉडर्ना की वैक्सीन?
- अमेरिका की ड्रग कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन mRNA-1273 का फिलहाल तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है, जिसमें 30 हजार लोगों को शामिल किया गया है। इस ट्रायल को सितंबर में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने इस साल दिसंबर तक वैक्सीन को बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1800 से 2300 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
चीन की वैक्सीन का क्या है हाल?
- चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म ने हाल ही में घोषणा की है कि इस साल के अंत तक वो कोरोना की वैक्सीन बना लेगी। फिलहाल इसके तीसरे चरण का ट्रायल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहा है और इसके दिसंबर तक बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की दो खुराक की कीमत 1000 युआन यानी करीब 10,700 रुपये होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चीन की एक और वैक्सीन है तैयार
- चीनी कंपनी कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक (CanSino Biologics Inc) की वैक्सीन Ad5-nCoV को पेटेंट मिल गया है। साथ ही बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से बनाई गई इस वैक्सीन को चीन में सैन्य इस्तेमाल की अनुमति भी मिल चुकी है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक यह वैक्सीन बाजार में आ सकती है। हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।