फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: रूस की वैक्सीन पर बड़ी खबर, अगले महीने शुरू हो सकता है टीकाकरण अभियान

Wed, 26 Aug 2020 05:23 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia vaccine Sputnik V gets green light for post registration trials vaccination may begin in mid September
रूस की कोरोना वैक्सीन के बारे में अपडेट - फोटो : Pixabay/Amarujala

रूस द्वारा विकसित की गई वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के पंजीकरण के बाद का परीक्षण करने की अनुमति सरकार द्वारा मिल गई है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये परीक्षण मॉस्को में कई राज्य संचालित चिकित्सा संस्थानों में किए जाएंगे। यह ट्रायल कुल 40,000 स्वयंसेवकों पर किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले सभी लोग 18 साल और उससे ऊपर के होंगे। आपको बता दें कि इस वैक्सीन को रूस के गमलेया इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है और आधिकारिक तौर पर इसका पंजीकरण 11 अगस्त को किया गया था। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में ताजा अपडेट्स क्या हैं...

Coronavirus vaccine updates in hindi Russia vaccine Sputnik V gets green light for post registration trials vaccination may begin in mid September
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

गमलेया रिसर्च सेंटर के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने संकेत दिया है कि अगले महीने यानी सितंबर में 15-20 तारीख के बीच बड़े पैमाने पर देश में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अभी वैक्सीन के दो बैचों को विकसित किया गया है, जिसकी पहले जांच की जाएगी और यह जांच संभवत: 15-20 सितंबर के बीच पूरी हो जाएगी। 

Coronavirus vaccine updates in hindi Russia vaccine Sputnik V gets green light for post registration trials vaccination may begin in mid September
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रेव का कहना है कि 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल अभी नहीं किया गया है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने दावा किया था कि वैक्सीन सभी आवश्यक जांचों से गुजर चुका था और 'सुरक्षित और प्रभावी' साबित हुआ था। किरिल दिमित्रेव ने भी दावा किया है कि उनके माता-पिता को भी टीका लगाया गया था और उनमें कोई भी साइड-इफेक्ट्स नहीं दिखे हैं। हालांकि कई देशों ने इस दावे पर शक जताया है और दावा किया है कि इसके साइड-इफेक्ट्स देखने को मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia vaccine Sputnik V gets green light for post registration trials vaccination may begin in mid September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन के उत्पादन के लिए रूस ने भारत से भी सहयोग मांगा है। हाल ही में किरिल दिमित्रेव ने कहा था कि दुनिया के कई देश वैक्सीन की मांग कर रहे हैं और उन सबकी मांगें पूरी करने के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीन के उत्पादन की जरूरत पड़ेगी। उनके मुताबिक, भारत के पास बड़ी मात्रा में वैक्सीन के उत्पादन की क्षमता है। इसलिए इसके लिए भारत के ड्रग मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी से संपर्क किया जाएगा। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia vaccine Sputnik V gets green light for post registration trials vaccination may begin in mid September
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस ने दूसरी वैक्सीन भी तैयार कर ली है

हाल ही में यह खबर आई थी कि रूस ने कोरोना की दूसरी वैक्सीन भी तैयार कर ली है, जिसे 'एपीवैककोरोना' (EpiVacCorona) नाम दिया गया है। इसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। दावा किया जा रहा है कि यह 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन से बेहतर है, क्योंकि इसके कोई भी साइड-इफेक्ट्स नहीं हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस नई वैक्सीन का ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा और अक्तूबर तक इसे पंजीकृत कर लिया जाएगा। वहीं, नवंबर से इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed