कोरोना महामारी से जंग के बीच दुनिया अब धीरे-धीरे इससे उबरने की ओर अग्रसर हो रही है। कई देशों के वैज्ञानिकों को दवा और वैक्सीन तैयार करने में कामयाबी मिल रही है। कई देशों में अलग-अलग तरह की वैक्सीन विकसित की जा रही है। रूस और चीन में वैक्सीन तैयार कर ली है तो वहीं दूसरी ओर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों में जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत में तीन वैक्सीन आगे चल रही है, जिनमें से एक प्रमुख है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन। कंपनी भारत के सीरम इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही हैं। भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन को भारत में कोविशील्ड (AZD1222) के नाम से लॉन्च कर रही है। वैक्सीन पर ताजा अपडेट यह है कि पुणे में आज इस वैक्सीन का फेज-2 का हृयूमन ट्रायल शुरू हुआ है। चिकित्सकों की निगरानी में वॉलेंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है।
{"_id":"5f46220f8341784e0d66d096","slug":"coronavirus-vaccine-oxford-astrazeneca-vaccine-update-news-today-by-serum-india-covishield-phase-3-trial-in-pune","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covishield Vaccine Update: पुणे में इतने लोगों को लगाई गई सीरम इंडिया की वैक्सीन, जानें क्या है अपडेट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Covishield Vaccine Update: पुणे में इतने लोगों को लगाई गई सीरम इंडिया की वैक्सीन, जानें क्या है अपडेट
Wed, 26 Aug 2020 04:07 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
कोविशील्ड (AZD1222)
- फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- महाराष्ट्र के पुणे में आज यानी बुधवार से इसके फेज-2 का हृयूमन ट्रायल शुरू हुआ है। खबरों के मुताबिक बुधवार की दोपहर भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पांच लोगों को इस वैक्सीन की डोज दी गई है। चिकित्सकों के मुताबिक, अगर इसका परिणाम सकारात्मक रहा तो आगे करीब 300 से 350 लोगों यह वैक्सीन दी जाएगी।
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- पुणे स्थित भारती विद्यापीठ के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय लालवानी के मुताबिक, ट्रायल के लिए जिन पांच व्यक्तियों को चुना गया है, उन लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद आरटी-पीसीआर जांच और एंटीबॉडी परीक्षण भी किए गए। उन्हें उम्मीद है कि वैक्सीन के ट्रायल का सकारात्मक परिणाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
- महाराष्ट्र के मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम ने बताया कि पुणे के भारती अस्तपाल में पांच लोगों को वैक्सी की पहली डोज दी गई है। सभी वॉलेंटियर्स अगले दो महीने तक चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे।
Five people from Bharati Hospital in Pune, who had volunteered for Serum Institute's vaccine, have been given the first dose of the vaccine. They will remain under medical observation for the next two months: Maharashtra Minister Dr Vishwajeet Kadam pic.twitter.com/Siyot371YX
— ANI (@ANI) August 26, 2020
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
- मालूम हो कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में वैक्सीन की एक बिलियन खुराक का उत्पादन करने के लिए ब्रिटिश-स्वीडिश दवा फर्म एस्ट्राजेनेका के साथ समझौता किया है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अबतक हुए ट्रायल में यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार साबित हुई है।