फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन वजहों से होती है डायबिटीज की समस्या...जानें इससे बचाव के उपाय

Sun, 09 Aug 2020 01:16 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 09 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
diabetes reasons causes treatment and prevention changes in lifestyle to stay away from diabetic diseases
आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम होते जा रही है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम होते जा रही है। ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण ये समस्या होती है। डायबिटीज को स्लो किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इस बीमारी का शरीर के बाकी अंगों पर भी विपरित प्रभाव पड़ता है। गलत खान- पान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बढ़ते जा रही है। आज हम आपको बताएंगे कि किन वजहों से डायबिटीज की समस्या होती है। साथ ही आपको इस बीमारी से बचने के उपाय भी बताएंगे...

diabetes reasons causes treatment and prevention changes in lifestyle to stay away from diabetic diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

डायबिटीज की समस्या इन कारणों से हो सकती है...

  • व्यायाम न करने की वजह से डायबिटीज हो सकती है।
  • पर्यापत मात्रा में नींद ने लेने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।
  • हेल्दी भोजन न करने की वजह से।
  • अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से।
  • शरीर में पानी की कमी होने की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • मोटापे की वजह से। 
  • फास्ट फूड्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से भी ये समस्या हो सकती है। 
  • मैदा और रिफाइंड ऑयल का अधिक इस्तेमाल करने से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

अगली स्लाइड्स में जानिए डायबिटीज से बचाव के उपाय...

diabetes reasons causes treatment and prevention changes in lifestyle to stay away from diabetic diseases
रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

योग, व्यायाम या वर्कआउट करें

  • रोजाना व्यायाम या वर्कआउट करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना योगाभ्यास भी कर सकते हैं। रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसों दूर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes reasons causes treatment and prevention changes in lifestyle to stay away from diabetic diseases
मोटापे के बढ़ने की वजह से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मोटापे का न बढ़ने दें

  • मोटापे के बढ़ने की वजह से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। मोटापा बढ़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो वजन को नियंत्रण में रखें।
विज्ञापन
diabetes reasons causes treatment and prevention changes in lifestyle to stay away from diabetic diseases
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

खान-पान का विशेष ध्यान रखें

  • आज के समय में गलत खान-पान की आदतों की वजह से भी डायबिटीज की समस्या काफी बढ़ने लगी है। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए अधिक कैलोरी, मीठी और फैट वाली चीजों से परहेज करें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed