स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खान-पान का ध्यान न रखने की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है। रात के खाने यानी डिनर में कुछ चीजों से परहेज करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे आपको डिनर में किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। डिनर में इन चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। आइए, जानते हैं डिनर में किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए...
{"_id":"5f674f4a6df4732adf3938ce","slug":"healthy-indian-diet-chart-tips-for-dinner-foods-to-avoid-at-night-diet-food-indian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिनर में इन चीजों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर, करें परहेज ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डिनर में इन चीजों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर, करें परहेज
Sun, 20 Sep 2020 09:35 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिनर में ज्यादा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें
- डिनर में ज्यादा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए। ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मसालेदार खाने को पचने में काफी समय लगता है, जिस वजह से डिनर में ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन नहीं करना चाहिए।
रात में चॅाकलेट का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चॅाकलेट का सेवन न करें
- कई लोग डिनर के बाद चॅाकलेट खाना पसंद करते हैं, परंतु रात में चॅाकलेट का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। रात में चॅाकलेट का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रोकली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ब्रोकली के सेवन से करें परहेज
- ब्रोकली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु रात में ब्रोकली के सेवन से परहेज करना चाहिए। ब्रोकली में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ब्रोकली को पचने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
डिनर में फ्राइट फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फ्राइड फूड के सेवन से परहेज करें
- डिनर में फ्राइट फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए। रात में फ्राइड फूड का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रात में हल्का भोजन करना चाहिए।