फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2020: झटपट घर पर ही इस आसान तरीके से बनाएं गणपति बप्पा का प्रिय भोग मोदक

Sat, 22 Aug 2020 08:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 22 Aug 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020 delicious easy modak recipe to try at home
ganesh chaturthi 2020 modak recipe - फोटो : Pixabay/Social media

इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। पूरे देश में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर मुंबई में तो लोग गणेश महोत्सव के आने का इंतजार महीनों पहले से करते रहते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर में ही गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। अब चूंकि इस बार पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैली हुई है और भारत में भी हालात बिल्कुल ठीक नहीं हैं। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ी दुविधा ये है कि इस बार गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक बाजार से खरीदे या घऱ पर ही बनाएं। तो चलिए हम आपकी इस दुविधा को दूर कर देते हैं। घर पर मोदक बनाने की आसान विधि हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप झटपट बिना किसी दिक्कत के बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक तैयार कर लेंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...

Ganesh Chaturthi 2020 delicious easy modak recipe to try at home
modak recipe at home - फोटो : Social media

मोदक बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा- 2 कप
  • गुड़- 1.5 कप (बारीक)
  • कच्चा नारियल- 2 कप कद्दूकस किया हुआ
  • काजू और किशमिश- इच्छानुसार
  • इलायची- 5 से 6 
  • घी- 1 टेबल स्पून
  • नमक- आधा चम्मच
Ganesh Chaturthi 2020 delicious easy modak recipe to try at home
modak recipe at home - फोटो : Social media

मोदक बनाने की विधि

  • सबसे पहले मोदक में भरने के लिए पिट्ठी बनाएं। इसके लिए गुड़ और नारियल को कढ़ाई में डालकर गरम करने के लिए रख दें और उसे तब तक हिलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न बन जाए। अब इस मिश्रण में किशमिश और इलायची मिलाकर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020 delicious easy modak recipe to try at home
modak recipe at home - फोटो : Social media

मोदक बनाने की विधि

  • अब 2 कप पानी में एक चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही पानी उबल जाए, गैस को बंद कर दें। अब इसमें चावल का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को लगभग पांच मिनट के लिए ढक कर रख दें। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020 delicious easy modak recipe to try at home
modak recipe at home - फोटो : Social media

मोदक बनाने की विधि

  • फिर चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर उसे गूंथ लें और हां ध्यान रहे कि आटा मुलायम ही रहे। अब घी की सहायता से मोइन तैयार कर लें। इसके बाद थोड़ा सा आटा लें और उसे चाहें तो छोटे साइज का बेल लें या फिर हथेली से ही थोड़ा बड़ा कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed