फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का रायता, 25 मिनट में हो जाएगा तैयार

Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
kaddu ka raita recipe how to make pumpkin raita at home
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

आप घर में कद्दू की सब्जी तो अक्सर बनाती होंगी। कद्दू की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है। आप घर में कद्दू का रायता भी बना सकती हैं। कद्दू का रायता भी काफी स्वादिष्ट होता है। खाने के साथ रायता हो तो खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। घर में कद्दू का रायता बनाना काफी आसान होता है और इसको बनाने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। आइए जानते हैं घर में स्वादिष्ट कद्दू का रायता बनाने की विधि...

kaddu ka raita recipe how to make pumpkin raita at home
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

कद्दू का रायता बनाने के लिए सामग्री

  • कद्दू - 200 ग्राम
  • दही-350 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 चम्मच

अगली स्लाइड्स में जानिए घर में कद्दू का रायता बनाने की आसान विधि...

kaddu ka raita recipe how to make pumpkin raita at home
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपने कद्दू  को अच्छी तरह से छिल लेना है। इसके बाद कद्दू में से बिज को हटा लें और बिज हटाने के बाद कद्दूकस कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kaddu ka raita recipe how to make pumpkin raita at home
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 2

  • अब आपने एक पैन में तेल गर्म कर लेना है। तेल के गर्म होने के बाद इसमें कद्दू और नमक डाल दें। इसे 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें। जब कद्दू ठीक से पक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए। इसके बाद आपने इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।
विज्ञापन
kaddu ka raita recipe how to make pumpkin raita at home
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

स्टेप 3

  • इसके बाद एक बर्तन में दही, हल्का नमक, जीरा पाउडर और धनिया पत्ता डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें पकाए हुए कद्दू को डाल दें। कद्दू डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इन आसान से तीन स्टेप्स में कद्दू का रायता बनकर तैयार हो जाएगा। कद्दू का रायता बनाने में आपको लगभग 25 मिनट का समय लगेगा।

आगे पढ़ें...


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed