भारत में हर साल सितंबर के पहले सप्ताह (1 सितंबर से 7 सितंबर तक) में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा साल 1982 में मानव शरीर पर पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। दरअसल, इंसान समेत सभी प्रकार के जीव-जंतुओं के शरीर में जैविक क्रियाओं के संचालन के लिए उर्जा की जरूरत होती है और यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। हर व्यक्ति को शारीरिक क्रियाओं के लिए छह पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी और खनिज शामिल हैं। इसलिए हमें हमारे आहार में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जो सही मात्रा में पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें। आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे ही फूड के बारे में...
{"_id":"5f4e2dbb8ebc3e5276013a99","slug":"national-nutrition-week-2020-nutrient-rich-foods-benefits-of-milk-almonds-brockley-and-moong-dal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Nutrition Week 2020: इन पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, होते हैं विटामिन और प्रोटीन से भरपूर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
National Nutrition Week 2020: इन पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, होते हैं विटामिन और प्रोटीन से भरपूर
Tue, 01 Sep 2020 05:00 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध
- फोटो : pixabay
दूध
- कहा जाता है कि दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है। इसलिए एक गिलास दूध हर रोज अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपकी सेहत के लिए पोषण देने का काम करेगा। अगर आपको सिर्फ दूध पीने में परेशानी होती है तो आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो दूध में कुछ फलों को मिलाकर उसका शेक भी बनाकर पी सकते हैं।
बादाम
- फोटो : Pixabay
बादाम
- ड्राई फ्रूट्स में बादाम को प्रोटीन का भी सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिमाग को काफी फायदा पहुंचाता है। बादाम को आप कच्चा भी खा सकते हैं या पानी में भीगोकर। यह दोनों तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रोकली
- फोटो : Pixabay
ब्रोकली
- हरी सब्जियां खाने की सलाह तो डॉक्टर से लेकर बड़े-बड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी देते हैं, क्योंकि ये विटामिन सी, फोलिक एसिड और पोटैशियम से भरपूर होती हैं। ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
अंकुरित मूंग दाल
- फोटो : Pixabay
मूंग दाल
- मूंग दाल साबुत हो या फिर धुली हुई, पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कहा जाता है कि इसको अंकुरित करने के बाद इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे- आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, सोडियम, क्लोराइड, पोटैशियम और विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है।