फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी अपने बच्चे के Pubg खेलने से हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगी मदद

Mon, 10 Jun 2019 12:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
best tips for parents to keep children away from pubg addiction
अक्सर माता पिता ये शिकायत करते हैं कि बच्चा दिन भर फोन और लैपटॉप में व्यस्त रहता है। आजकल के माता पिता की सबसे बड़ी परेशानी 'इंटरनेट गेमिंग पबजी' बन चुका है। हालांकि, इसे व्यस्त होना नहीं बल्कि बुरी लत का शिकार होना कह सकते हैं। देखा जाए तो इसमें बच्चों की नहीं बदलते समय की गलती है। खेल के मैदानों की जगह नई टेक्नोलॉजी ने ले ली है। ऐसे में बच्चों के पास यही उपाय बचता है लेकिन किसी चीज को अंधाधुंध बिना कुछ परवाह किए इस्तेमाल करना हर हालत में बुरा होता है। माता-पिता होने के नाते आपका कर्तव्य है कि बच्चों को ऐसी बुरी आदतों से दूर करें। आगे की स्लाइड्स में जाने कैसे। 
best tips for parents to keep children away from pubg addiction
बच्चे को हो सकती हैं ये समस्याएं 
नींद न आना
हमेशा ऊर्जा की कमी बनी रहना
सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या 
दिमाग असल जीवन और काल्पनिक में भ्रमित होना
कमजोर आंखें
दिमागी समस्याएं
गर्दन या मांसपेशियों में सूजन
best tips for parents to keep children away from pubg addiction
ऐसे छुड़ाएं बच्चों की पबजी खेलने की आदत
- अगर आपका बच्चा लगातार 4-5 घंटे खेल रहा है, इससे उसकी बाकी चीजें प्रभावित हो रही हैं, उसके व्यवहार में अंतर आ रहा है, तो इसे बुरी लत कहा जा सकता है। 
- बच्चे को सीधे खेलने से मना करने की बजाय पबजी से बेहतर और मनोरंजक खेल विकल्प देने का प्रयास करें । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
best tips for parents to keep children away from pubg addiction
- अगर आपको लगता है कि उसकी लत सामान्य नहीं है, यह आगे जाकर घातक हो सकती है, तो तुरंत किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखाएं। 
- घर में लगे वाई-फाई की स्पीड कम कर दें। ऐसा होने से उसके इंटरनेट की स्पीड में रुकावट आएगी और खेल में परेशानी होगी। इस तरह बच्चा परेशान होकर खुद ही खेल छोड़ देगा। 
- दूसरे ऑनलाइन खेलों के बारे में बताएं। इससे पहले खुद देख लें कि वे पबजी जैसे ना हों और किसी तरह की हानि से मुक्त हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed