रिलेशनशिप में छोटी- छोटी लड़ाइयां होना आम बात है। रिलेशनशिप एक्सपर्टस कहते भी हैं कि किसी भी रिश्ते में होने वाली छोटी-छोटी लड़ाइयां उस रिश्ते को मजबूत करने का काम करती हैं। इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को कभी भी बढ़ने नहीं देना चाहिए, क्योंकि अगर ये लड़ाइयां बढ़ गई तो रिश्ते में दूरियां भी बढ़ने लगती है।
Relationship Advice: रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए इन 5 आदतों को अपनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जल्दी उठ करें पार्टनर की मदद
अक्सर पुरुषों की आदत होती है कि वो पत्नी के उठने के बाद ही उठते हैं और सुबह के वक्त किसी भी काम में पार्टनर की मदद नहीं करते हैं। पर ये आदत ठीक नहीं है। आपकी इस आदत के कारण आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। इस आदत को जितनी जल्दी हो सके बदल लें।
अक्सर ऐसे रिश्तों में कोई भी परेशानी नहीं आती है जिन्में पति-पत्नि दोनों मिलकर एक-दूसरे की मदद करते हैं। आज के समय में पति-पत्नि दोनों ही जॅाब में होते हैं, ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि सुबह जल्दी उठ कर पत्नी का हर काम में साथ दिया जाए। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
- कॉन्टैक्ट बनाए रखें
एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखा जाए। आप जब भी घर से बाहर जाते हैं तो समय-समय पर अपने पार्टनर को कॅाल या मैसेज करते रहें। ऑफिस से भी फोन करते रहना चाहिए। अपने काम से थोड़ा समय निकालकर पार्टनर को कॅाल अवश्य करें।
पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। ऐसे लोग जो अपने पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखते हैं उनके रिलेशनशिप में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है।
- साथ में करें डिनर तैयार
अपने पार्टनर के साथ डिनर तैयार करने से आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली में पति-पत्नि को आपस में समय बिताने का मौका ही नहीं मिलता है। आप डिनर बनाने में अपनी पत्नि की मदद कर ये मौका हासिल कर सकते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर की मदद करेंगे तो आपके लिए पार्टनर के दिल में और भी ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। आपकी ये आदत पार्टनर का दिल जीत लेगी। अगर अभी तक आप पार्टनर की मदद नहीं करते हैं तो अब उनकी मदद करना शुरू कर दें।
- प्यार का इजहार करते रहें
अगर आप चाहते हैं कि आपके रिलेशनशिप में कोई भी दिक्कत न आए तो इस आदत को गायब न होने दें। समय-समय पर पार्टनर से आई लव यू बोलते रहना चाहिए। ये आदत रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करती है।