{"_id":"5e94969b8ebc3e76a002e576","slug":"relationship-tips-for-a-lovely-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी भी रिश्ते में इन कारणों से आ सकती है दरार, प्रेमी से बढ़ सकता है झगड़ा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
किसी भी रिश्ते में इन कारणों से आ सकती है दरार, प्रेमी से बढ़ सकता है झगड़ा
Tue, 14 Apr 2020 10:29 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते हमारी जिंदगी में मजबूत स्तंभ की तरह होते हैं। जितना मजबूत रिलेशनशीप होता है, उतना ही हमारा जीवन आसान हो जाता है। एक बेहतर रिश्ते के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सकता है, हमारी कुछ आदतों के कारण रिश्ते में दरार आ जाए। आइए, आज हम आपको वो प्रमुख कारण बताने जा रहे हैं, जिन वजहों से रिश्ते में दरार आ सकती है।
पैसों को लेकर इन बातों का ध्यान रखें
- अपने प्रेमी से ये कभी नहीं पूछना चाहिए कि कितने पैसे खर्च कर दिए या फिर खाते में कितने पैसे बचे हुए हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो बात अलग है क्योंकि तब आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन अगर वो सिर्फ आपका प्रेमी है तो आपको उससे पूछने या बताने की जरूरत नहीं हैं।
बार-बार किसी बात को कहना
- आपको ये बात पूछने की जरूरत नहीं है कि तुमने खाना खाया या नहीं। आपका दिन भर में बार-बार ये पूछना कि खाना खाया या नहीं आपके प्रेमी को परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स के बारे में
- आपका प्रेमी ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं। बार-बार एक्स के बारे में बातचीत करने से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
विज्ञापन
दोस्त की बातें
- दोस्त की बातों को अपने तक सीमित रखना चाहिए। हो सकता है आपका पार्टनर आपकी दोस्त की बातों को सुनना पसंद ना करता हो।