बच्चों की परवरिश हर मां-बाप कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। अभिभावक की ख्वाहिश होती है कि उसका बच्चा बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बनने के साथ ही बेहतरीन काम करें। जीवन में कामयाबी की नई ऊंचाईयां छुए। लेकिन जाने-अनजाने माता-पिता खुद ही बच्चों की परवरिश करने में गलती करते हैं और उनकी तरक्की में रुकावट पैदा करते हैं। जिनके बारे में उन्हें पता ही नहीं होता है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानें वो बातें जो किसी भी अभिभावक को बच्चों की तरक्की के लिए नहीं करनी चाहिए।
आपकी आदत में शुमार हैं ये चीजें तो फौरन बदल दें, बच्चों की तरक्की में नहीं आएगी बाधा
अपने बच्चों को करियर चुनने की आजादी दीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बच्चों को जीवन में कभी सफल इंसान के रूप में नहीं देख पाएंगे। क्योंकि जबरदस्ती के किए काम में किसी को तरक्की नहीं मिलती है। बच्चों के ऊपर अपनी पसंद थोपने से उनके व्यक्तित्व पर इसका असर पड़ता है और वो जिंदगी में काफी असमंजस महसूस करते हैं। इसलिए जरूरत है कि इस आदत से तौबा किया जाए।
बच्चों की परवाह तो हर मां-बाप करते हैं लेकिन कुछ इतना ज्यादा करते हैं कि बच्चा उन पर पूरी तरह से निर्भर हो जाता है। ये ठीक नही है। माना कि आप अपने बच्चे से बहुत प्यार करती हैं लेकिन हर समय उसे आंख के सामने नहीं रख सकती हैं। उसे बाहर भेजिए नई जगह पढ़ने से उसके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
हर बच्चा अलग होता है। उसे किसी के साथ अपनी तुलना पसंद नहीं होती है। अभिभावक को इस बारे में पता होना चाहिए। बच्चों को हीन भावना से बचाना है तो किसी के साथ तुलना न करें।
बहुत सारे अभिभावकों को लगता है कि उनका बच्चा कुछ भी नहीं कर सकता या वो जो भी करेगा गलत ही करेगा। ये बातें मन से निकाल दीजिए। आप अभिभावक हैं आपका काम है बच्चे को सही रास्ता दिखाना। अगर वो कुछ नया काम करने के बारे में आपको बता रहा है तो उसे सही रास्ता दिखाएं न कि उसे गलत ठहराकर या कमी निकालकर ये कहें ये ठीक नहीं है।
