फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्टून देखने से क्रिएटिव होते हैं बच्चे, याददाश्त में होता है सुधार

Thu, 11 Jul 2019 11:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jul 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
study Watching cartoons can improve children’s narrative skills and memory 
कार्टून - फोटो : pixabay

छोटे बच्चों को कार्टून देखना बेहद पसंद होता है। अगर आपका बच्चा कार्टून देखता है तो उसे डांटे न बल्कि देखने दें। कार्टून देखने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। एक अध्ययन का कहना है कि कार्टून देखना, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा है। इस अध्ययन में बताया गया है कि कार्टून देखने से बच्चों की याददाश्त बढ़ती है। याददाश्त में सुधार होता है। और यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अध्ययन कहता है कि जो बच्चे ज्यादा कार्टून देखते हैं उनकी रचनात्मकता बढ़ती है और उनमें कथा कौशल का विकास होता है।



 

study Watching cartoons can improve children’s narrative skills and memory 
कार्टून - फोटो : pixabay
यानी कार्टून देखने वाले बच्चे किस्से और कहानी कहने में माहिर होते हैं। कार्टून देखने से बच्चों में तर्क क्षमता भी बढ़ती है। इस अध्ययन को यूपीवी/ईएचयू डिपार्टमेंट ऑफ इवॉल्यूशनरी साइकॉलोजी एंड एजुकेशन ने किया है। अध्ययन का कहना है कि आठ और नौ साल के जो बच्चे ज्यादा कार्टून देखते हैं उनमें कथा कौशल का विकास होता है। नैतिक मूल्य विकसित होते हैं और किसी बात को लेकर तर्क करने की क्षमता बढ़ती है।

 
study Watching cartoons can improve children’s narrative skills and memory 
कार्टून - फोटो : pixabay
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का विकास हो तो उसे कार्टून देखने पर झिड़के न बल्कि कार्टून देखने दें। इस अध्ययन में बच्चों का कार्टून देखने का विश्लेषण किया गया और इसके कई फायदों के बारे में पता लगाया गया। आपको बता दें कि बच्चों को कई तरह का कार्टून पसंद होते हैं। इन दिनों छोटे बच्चे डोरेमोन देखना बेहद पसंद करते हैं। आपने अक्सर घरों में बच्चों को कार्टून चैनलों से चिपके हुए देखा होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
study Watching cartoons can improve children’s narrative skills and memory 
कार्टून - फोटो : pixabay
हालांकि, इसका यह मतलब कतई नहीं है कि आप अपने बच्चों को दिनभर कार्टून देखने दें। कार्टून देखने से जहां बच्चों में रचनात्मक विकास होता है, वहीं इसके नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा दिनभर टीवी के सामने कार्टूून देखने में ही वक्त बिताएगा तो उसकी शिक्षा प्रभावित होगी और आंखें भी कमजोर हो सकती हैं। यह भी जरूरी है कि आपका बच्चा किस तरह के कार्टून कैरेक्टर देखना पसंद करता है। अगर आपका बच्चा हिंसक कार्टून चरित्रों को देख रहा है तो इससे उनसे मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed