फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबी को ऐसे सिखाएं चलना, ये सावधानियां बरतें

Thu, 11 Jul 2019 07:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jul 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
help your child to walk tips for parents
बेबी - फोटो : pixabay

माधुरी की सहेली ने जब उसे बताया कि उसका दस महीने का बेटा विधान चलने लगा है, तो वह अपने बेटे को लेकर चिंतित हो गई। दरअसल, माधुरी का बेबी भी विधान के ही बराबर है और और उसने अभी चलना शुरू नहीं किया है। यही बात माधुरी को अखड़ने लगी और वह अपने पारिवारिक डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने उसे बताया कि विधान एकदम ठीक है, घबराने की कोई बात नहीं है तब जाकर, माधुरी की जान में जान आई।  आइए बच्चे के चलना शुरू करने से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जानते हैं...


 

 

help your child to walk tips for parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की मांसपेशियों को विकसित होने में वक्त लगता है। सबसे पहले गर्दन की मांसपेशियों का विकास होता है और नवजात शिशु अपने धड़ पर नियंत्रण रखना सीखता है। इसके बाद पैर की मांसपेशियों का विकास शुरू होता है। इसलिए, चलना सीखने से पहले बेबी बैठना सीखता है। आप भी अपने बेबी को पहले सही से बैठना सीखाएं। इसके बाद वह घुटनों के बल रेंगना सीखेगा और तब जाकर हल्के-हल्के चलेगा।

 
help your child to walk tips for parents
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची - फोटो : Twitter
बच्चों के चलने की सामान्य उम्र 9 से 15 महीने होती है। हालांकि ज्यादातर बच्चे 13 से 14 महीने की उम्र में चलना सीखते हैं। कई बार कुछ बच्चे 16-17 महीने की उम्र में भी चलना सीखते हैं। हालांकि अगर आपका बच्चा 18 महीने की उम्र में भी नहीं चल रहा है तो चिंता का विषय जरूर है। ऐसे में आप डॉक्टरी सलाह लें।  आइए जानते हैं क्या सावधानियां बरतें....

 
विज्ञापन
विज्ञापन
help your child to walk tips for parents
baby - फोटो : pixel
बच्चे को चलने के लिए वॉकर देने से बचें। बच्चे वॉकर पर निर्भर हो जाते हैं और फिर खुद से नहीं चल पाते हैं। पहले बच्चे को हल्का-फुल्का उठना, गिरना और चलना सीखने दें। अगर आपका बच्चा एक बार वॉकर से गिरता है तो उसकी हड्डियों में चोट लगने की संभावना ज्यादा रहती है। बच्चे को नंगे पैर चलने दें और उसे लुभाने के लिए आसपास चॉकलेट या टॉफी रखें ताकि वह चलने के प्रति प्रेरित और आकर्षित हो।

 
विज्ञापन
help your child to walk tips for parents
baby
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका बेबी जिस फ्लोर पर चलना सीख रहा है वहां फिसलन न हो। अगर घर में फिसलन होगी तो बच्चे का नियंत्रण बिगड़ेगा और उसे चोट लग सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed